शिवराजपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में काम करने वाले दो कर्मियों की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कर्मियों के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, गुरुवार को इन कर्मियों के संपर्क में आए 14 लोगों के कोरोना जांच को सैंपल लिए गए।
क्षेत्र के कई ग्राहक भी परेशान हैं जोकि एक सप्ताह में बैंक से लेनदेन किए हैं। सीएचसी के डॉक्टरों ने लोगों से होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। बैंक आने वाले ग्राहकों के अलावा सरकारी कर्मचारियों ने सीएचसी शिवराजपुर पहुंचकर जांच कराई। एडीओ पंचायत राजवीर सिंह ने बताया कि ग्राम निधि का खाता खुलवाने के लिए पंचायत सचिव व ब्लाक के कर्मचारी सोमवार से लगातार आते रहते हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ अनुज दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय के 14 लोगों की करोना जांच की गई व घरों में क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। बैंक को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।