फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार शादियों पर संकट, सौ समारोह निरस्त, कोरोना से होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस को करोड़ों की चपत

Fri, 09 Apr 2021 05:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शादियों पर कोरोना का कहर - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर ने होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है। 30 दिन के भीतर होने वाली सात हजार शादियों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लगभग 150 करोड़ रुपये भी फंस गए हैं। अभी तक करीब सौ समारोह निरस्त किए जा चुुके हैं। अब लोग दिए गए एडवांस रुपये को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन


कारोबारियों पर दोहरी मार पड़ी है। 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगने से बार और रेस्टोरेंट कारोबार पर गहरा प्रभाव पड़ना तय है। गर्मियां होने के कारण रात 10 बजे से ही रेस्टोरेंट और बार गुलजार होते हैं। कारोबारियों को प्रतिदिन पांच करोड़ का नुकसान की आशंका है।

वहीं, अचानक नाइट कर्फ्यू लगने से कारोबारियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लोन लेकर किसी तरह कारोबार चल रहा था। अब नाइट कर्फ्यू से होटल, रेस्टोरेंट कारोबार पर बंदी की मार पड़ेगी। पिछले साल हुए लॉकडाउन से अब तक कारोबार उबर नहीं पाया था। शहर में छोटे-बड़े तीन सौ होटल हैं, जबकि तीन हजार से ज्यादा गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, लॉन आदि हैं।
विज्ञापन


अभी सरकार ने समारोह के लिए हॉल में सौ और खुले लॉन में दो सौ लोगों को बुलाने की अनुमति दी है। शादियां 22 अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जिनकी बुकिंग पिछले साल से ही चल रही है। शहर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लोग बुकिंग निरस्त करा रहे हैं।

 

जिन लोगों ने बुकिंग कराई थी, वो अब एडवांस दिया पैसा मांग रहे हैं। कारोबारियों ने भी बुकिंग के चलते अन्य लोगों को एडवांस दे दिया है। ग्राहकों और कारोबारियों दोनों के सामने बड़ी समस्या हो गई है। नाइट कर्फ्यू से कारोबार और प्रभावित होगा।
सुखबीर सिंह मलिक, अध्यक्ष,  होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स एसोसिएशन

शहर में करीब सात हजार शादियां अगले 30 दिन में होनी हैं, लेकिन कोरोना के चलते लोग अपनी बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। लोगों के लगभग 150 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इस कारोबार से जुड़े एक लाख लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। नाइट कर्फ्यू से ऑनलाइन फूड डिलीवरी कारोबार भी प्रभावित होगा। जिला प्रशासन ऑनलाइन डिलीवरी की समय सीमा बढ़ाए। 
राजकुमार भगतानी, महामंत्री,  होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स एसोसिएशन

होटल कारोबार पिछले साल से ही वेंटीलेटर पर चल रहा है। नाइट कर्फ्यू से कारोबार पर और असर पड़ेगा। नई व्यवस्था कारोबार को खत्म कर देगी। लोग समारोह के आर्डर निरस्त करा रहे हैं। सरकार नाइट कर्फ्यू लगाकर साबित क्या करना चाहती है।
रिंकू सेठी, वाइस चेयरमैन, होटल एसोसिएशन

 
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू कोरोना का कोई हल नहीं है। सरकार का यह निर्णय गलत है। सरकार को कर्ज में डूबे होटल कारोबारियों को मदद करके आपदा से उबारने की जरूरत है। रात में ही बार और रेस्टोरेंट में ग्राहक आते हैं। इस निर्णय से रेस्टोरेंट, बार बंद हो जाएंगे।
कनिष्क दुबे, होटल डीएनजी ग्रांड

एडवांस वापस मांग रहे 
केस एक: बर्रा दो में रहने वाले दीपक गौड़ की बेटी की शादी 26 अप्रैल को है। उन्होंने दो सौ मेहमानों के लिए चकेरी स्थित एक हॉल बुक किया था। शासन ने हॉल में केवल सौ मेहमानों की ही अनुमति दी है। उन्होंने एडवांस भी दिया था। हालांकि उन्होंने हलवाई और कैटरिंग की व्यवस्था खुद करने को कहा था। अब वो अपना एडवांस वापस मांग रहे हैं।

अब घर से ही करेंगे समारोह
केस दो: हरदोई में रहने वाले गुड्डू तिवारी के लड़के की शादी 20 अप्रैल को है। उन्होंने नौबस्ता स्थित एक गेस्टहाउस बुक कराया था। नई गाइड लाइन को देखते हुए उन्होंने अब हरदोई स्थित अपने घर से ही शादी समारोह करने का निर्णय किया है। बुकिंग निरस्त करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें