फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: नौ और अस्पतालों को कोविड स्टेटस, सीएमओ बोले हॉस्पिटल झूठ बता देते हैं कि बेेड खाली नहीं

Tue, 20 Apr 2021 12:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए सोमवार से शुरू हुए 16 नए निजी अस्पतालों के बाद नौ और निजी अस्पतालों को चिह्नित कर लिया गया है। इस तरह इन 25 अस्पतालों में ढाई हजार बेड हो जाएंगे। एक-दो दिन में अस्पतालों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने दावा किया है कि एक हजार बेड निजी अस्पतालों में खाली हैं। फोन करने पर अस्पताल झूठ बता दे रहे हैं कि बेेड खाली नहीं हैं। बोले जांच कराई जा रही है। वैसे बेड की कमी नहीं है। 

50 बेड के एक और कोविड अस्पताल की तैयारी
कानपुर के निशात सिनेमा कॉम्प्लैक्स में मेगा माल के स्थान पर बने अस्पताल को कोविड में तब्दील किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसे सुपर स्पेशिएलटी हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया जा रहा था लेकिन कोरोना काल की वजह से काम बंद हो गया। वेंटिलेटर वगैरह सब हैं।
विज्ञापन


अब इसे कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी है। पूर्व सीएमओ डॉ. वीसी रस्तोगी ने बताया कि दो-तीन दिन तैयार होने में लगेंगे। वैसे यह 75 बेड का है लेकिन 50 बेड तक तैयार हो जाएंगे। डीएम आलोक तिवारी ने रविवार को यहां का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें