फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को रोजगार देने के लिए शुरू किया सेवा मित्र पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रवासी मजदूरों समेत अन्य कामगारों को रोजगार देने के लिए सेवा मित्र पोर्टल का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने किया। इसमें पंजीकरण के बाद प्रशिक्षित बेरोजगारों को इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर व अन्य क्षेत्रों में रोजगार आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीएम बताया कि इससे सरकार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार में नियोजित अभ्यर्थियों की जानकारी हो सकेगी। बताया कि इस व्यवस्था के तहत कार्य करने के इच्छुक लोग सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in के होम पेज पर जाकर पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रारूप सेवायोजन कार्यालय से भी ले सकते हैं। आवेदन पत्र को भर कर उसके साथ अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पुलिस के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर चरित्र प्रमाणपत्र, कौशल प्रमाण पत्र (कार्यक्षेत्र का विवरण), पहचान पत्र और 10 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र संलग्न करना होगा। बता दें कि इस पोर्टल से श्रमिकों का उनके कार्यक्षेत्र के हिसाब से डाटा तैयार हो जाएगा जिससे संबंधित कंपनियां अपने क्षेत्र के हिसाब से कामगारों को रोजगार दे पाएंगी।
ये लिखना होगा स्टांप पर
अभ्यर्थियों को 10 रुपये के स्टांप पर लिखना होगा कि उन्होंने आवेदन पत्र में जो भी बातें लिखी हैं, वे पूरी तरह से सही हैं और वह किसी भी आपराधिक कृत्य में शामिल नहीं रहा है। साथ ही गूगल मैप पर जाकर अपने निवास स्थान का लोकेशन भी डालना पड़ेगा। सेवामित्र पोर्टल पर क्लिक करने के बाद कई सारे बिंदुओं के बाद नीचे फार्म के नाम से बिंदु बनाया गया है, उस पर क्लिक करने पर पूरा फार्म आपके मोबाइल पर भी खुल सकता है और डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें