फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर निवासी रोहित कटियार का विशाल गुप्ता से पुराने विवाद में झगड़ा हो गया था। इसमें रोहित, विशाल व उसके राम प्रकाश गुप्ता समेत छह लोग घायल हो गए हैं। रोहित ने तमंचे से जानलेवा फायर करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
दूसरे पक्ष से राम प्रकाश ने मारपीट करने की तहरीर दी है। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला झूठा निकला फर्रुखाबाद।
शहर के मसेनी चौराहे से पांचाल घाट की तरफ किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी है। इस पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी पहुंचे, तो न तो वहां फायरिंग करने वाला मिला और न ही किसी ने ऐसी तहरीर दी। बुधवार को तीन बजे किसी ने पांचाल घाट चौकी प्रभारी जेपी शर्मा को मसेनी चौराहे के पास फायरिंग होने की सूचना दी।
इस पर वह पुलिस के साथ पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने बताए गए स्थान के आसपास जानकारी दी, तो कुछ पता नहीं चला। अभी तक कोई भी न तो तहरीर देने आया और न ही फायरिंग करने वाले का पता चला। सूचना झूठी है।