फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: सवा लाख पुराने रोगियों के लिए कोरोना हो सकता घातक, डेथ ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 09 Aug 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में सवा लाख पुराने रोगियों के लिए कोरोना घातक हो सकता है। डेथ ऑडिट में कोरोना से मरे 80 फीसदी रोगी कोमॉर्बिड पाए गए हैं। लिवर सिरोसिस, कैंसर, गुर्दा रोगियों को संक्रमण से दिक्कत होगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल में हुई दो कोमॉर्बिड रोगियों की मौत और सोमवार को एक साथ 33 नए मामले मिलने के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण से नगर के सवा लाख कोमॉर्बिड रोगियों के लिए खतरे के संकेत हैं। अभी तक कोरोना से जितने रोगियों की मौत हुई है, उनमें 80 फीसदी कोमॉर्बिड रहे हैं। वे पुराने किसी मर्ज के शिकंजे में थे। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण ने पुराने रोग की जटिलताएं बढ़ा दीं और रोगी की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया जिससे रोगी संभल नहीं पाया और उस की मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की डेथ ऑडिट कमेटी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। स्वास्थ्य विभाग ने इन रोगियों के लिए अलर्ट जारी किया है। ये रोगी बूस्टर डोज लगवाने के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए खास एहतियात बरतें।

तीन दिन के अंदर कोरोना से दो रोगियों की मौत हुई है। इन दोनों मौतों का ऑडिट हो गया है। एक रोगी में आंतों का कैंसर रहा है और दूसरे को लिवर सिरोसिस। कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, गुर्दा प्रत्यारोपण, दमा, एचआईवी संक्रमण, लिवर रोग आदि के सवा लाख रोगी शहर में है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे और अस्पतालों की ओपीडी और इंडोर में आए रोगियों के आधार पर यह आकलन किया गया। इन रोगियों की निगरानी करने और तबीयत बिगड़ने पर इन्हें होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल में भर्ती कराने के भी शासन के निर्देश हैं। 
विज्ञापन


अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा का कहना है कि कोमॉर्बिड रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इससे कोविड संक्रमण से दिक्कत हो जाती है। डेथ ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एसके गौतम ने बताया कि 80 फीसदी केस कोमॉर्बिड रहे हैं।
 
विज्ञापन

ये करें कोमॉर्बिड रोगी

- पुराने रोग को नियंत्रित रखें, बदपरहेजी न करें
- दवा की खुराक अपने डॉक्टर से दुरुस्त करा लें
- सादा और पौष्टिक आहार लें, डॉक्टर की सलाह पर व्यायाम करें
- रोगी के घर के सदस्य बाहर से आने पर साबुन से हाथ-पैर, मुंह धोएं
- परिवार के सदस्य को लक्षण उभरने पर उससे सीधे संपर्क में न आएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें