फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से कराएं पालन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जेपी सिंह ने टीम नाइन के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों से जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन न करने वालों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने टीम नाइन के साथ बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले के हॉटस्पॉट एरिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जाए। कोविड एल-वन व एल-टू अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर, दवाएं, बेड आदि के बेहतर इंतजाम रहें। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में रोजाना साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन किया जाए।
कहा कि कोविड कंट्रोल रूम में तैनात डॉक्टरों से समय-समय पर होम आइसोलेट मरीजों से बात कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि कुछ अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ नहीं पहुंच रहा है। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने निगरानी समिति के सदस्यों को बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, कोविड के नोडल अफसर डॉ. जतारया, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट आदि रहे।
दो दुकानदारों को एसडीएम ने पकड़ा
शिवली। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर दुकान खोले दो दुकानदारों को एसडीएम रामशिरोमणि ने पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह एसडीएम कोरोना कर्फ्यू की हकीकत जांचने निकले थे। बाघपुर कस्बे में कई दुकानों खुली मिली।
एसडीएम का पारा चढ़ गया। दुकान खोले दो कपड़ा व्यवसायियों को पकड़ लिया। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें