फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर सहित 15 और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मिरगांव से कोविड अस्पताल जाता कोरोना संक्रमित। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में मैथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डॉक्टर व एक परिवार के तीन लोग समेत पांच कोरोना पॉजिटिव निकले। एंटीजन और ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1261 हो गई है।
विज्ञापन

कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में मैथा सीएचसी की महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गई। राजपुर के मिरगांव में किसान, उसका बेटा और भतीजी सहित झींझक में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। रविवार को दिन में हुई एंटीजन किट जांच में अकबरपुर का एक युवक, रूरा व डेरापुर में दो अधेड़, अमरौधा में अधेड़, किशोर व युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। रसूलाबाद मैथा में हुई जांच में दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं ट्रूनेट मशीन से अकबरपुर की एक युवती की जांच की गई। इसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से नौ की मौत हो चुकी है। रविवार को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मैथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डॉक्टर को होम आइसोलेट करा दिया गया है। कोविड अस्पताल से 35 लोगों के ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
कैंसर पीड़ित को ट्रामा सेंटर रेफर किया
कानुपर देहात। भोगनीपुर के एक कैंसर पीड़ित युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया। रसूलाबाद का एक शुगर पीड़ित कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 10 सितंबर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात शुगर बढ़ गई। हालत में सुधार न होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अब दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें