कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जिले के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि एंटीजन किट से जांच में रसूलाबाद का एक बैंक मित्र सहित 14 कोरोना पॉजिटिव और निकले। जिले में संक्रमितों की संख्या 1223 हो गई है। संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के बाद सील करा दिया गया।
गुरुवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में अमरौधा के दो युवक, मैथा में दो, अकबरपुर में दो, संदलपुर में एक, रसूलाबाद में तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अलग-अलग जगहों पर हुई एंटीजन किट जांच में अकबरपुर क्षेत्र में पांच, डेरापुर में दो, रसूलाबाद में तीन, सरवनखेड़ा में चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित कर उनका सैंपल लिया गया है। 23 लोगों को ठीक होने के बाद उन्हें घर भेजा गया। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 322 है।
-