फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिकार्ड 67 कोरोना पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
निनायां गांव में कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 15, एंटीजन में 51, ट्रूनेट मशीन से जांच में एक कोरोना पॉजिटिव निकला। शनिवार को रिकार्ड 67 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। कोरोना संक्रमितों की संख्या 1099 हो गई है। तीन मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन

कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले। शनिवार को अकबरपुर में 8, रसूलाबाद 17, झींझक में छह, मैथा में 11, राजपुर में तीन, सरवनखेड़ा में 14, डेरापुर में चार संदलपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, एक ट्रूनेट मशीन में कोरोना पॉजिटिव आया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा है। संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है। मरीज के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। झींझक ब्लाक के पिपरी पतरहार गांव के प्रधान पति व तीन किसान, एक महिला तथा खम्हैला गांव के एक किसान की जांच के सैंपल 31अगस्त भेजा गया था। शनिवार को सभी की जांच पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया।
ग्रामीणों ने सैंपल देने से मना किया
मनकापुर गांव में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहां स्वास्थ्य टीम सैंपल लेने पहुंचे। ग्रामीणों ने सैंपल देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि कोरोना जैसी कोई बीमारी नहीं है। सैंपल नहीं देंगे। मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को दी गई। गांव पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया इसके बाद उन्होंने सैंपल देने शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें