फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार बनाकर घेर लिया कुआं, बंद किया रास्ता

विज्ञापन
दरगवां में जांच करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दरगवां गांव में एक व्यक्ति ने दीवार बनाकर सार्वजनिक कुआं को ही घेर लिया। साथ ही रास्ता भी बंद कर दिया। शनिवार को पुलिस ने मौके पर जांच की। पूछताछ में अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति भूस्वामित्व संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। पुलिस जांच कर कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

दरगवां गांव निवासी शिवकुमार के सहन से होकर खड़ंजा तक आने का रास्ता है। सहन में ही पक्का कुआं हैं। कुछ दूरी पर रहने वाले एक व्यक्ति ने शिवकुमार के सहन की भूमि खुद की बताकर पिछले दिनों दीवार बना ली। इसके बाद दीवार से कुआं घेर लिया गया है। साथ ही निकलने का रास्ता बंद हो गया है। शनिवार को शिवकुमार ने कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कब्जेदार दीवार नहीं हटा रहा। अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देता है। इस कारण वह कानपुर में रह रहे हैं।
लालपुर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार दुबे पुलिस बल के साथ गांव गए और जांच की। कब्जेदार भूमि के अधिकार संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। मौजूद लोगों ने बताया कि कुआं पर धार्मिक व विवाह आदि में पूजन आदि होता है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें