फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग में सरवनखेड़ा व अमरौधा पीएचसी अव्वल

विज्ञापन
कॉनटेक्ट ट्रेसिंग में अव्वल आने पर सीएचसी प्रभारी डा.आदित्य सचान को पुरस्कृत करते डीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में सरवनखेड़ा और अमरौधा स्वास्थ्य केंद्र अव्वल रहे हैं। डीएम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों को पुरस्कृत किया है। वहीं तीन अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के फिसड्डी रहने पर वहां के प्रभारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते डीएम ने सभी चिकित्साधिकारियों को संपर्क में आए लोगों की अधिक से अधिक कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्हेें निर्धारित अवधि के लिए क्वारंटीन कराया जा सके। बुधवार की देरशाम कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कांटेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा बैठक की।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवनखेड़ा प्रथम व अमरौधा को दूसरे नंबर पाया गया। इसकी सराहना करते हुए उन्होंने सरवनखेड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर व अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। वहीं कांटेक्ट ट्रेसिंग में अकबरपुर, मैथा व झींझक की स्थिति काफी खराब मिली। डीएम ने वहां के प्रभारियों को चेतावनी देते हुए सुधार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें