फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी रहीं दुकानें, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
अकबरपुर सदर बाजार की बंद दुकानें। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए साप्ताहिक बंदी के पहले दिन शनिवार को दुकानें बंद रहीं। इससे बाजारों में सन्नाटा रहा। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें व मेडिकल स्टोर खुले रहे। बेवजह निकलने वालों को रोककर घर भेजा गया। वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

अकबरपुर में ट्रैफिक इंचार्ज दिनेश भदौरिया ने अंडरपास पर वाहनों की सघन चेकिंग की। हेलमेट न लगाने और कागजात नहीं दिखा पाने पर 73 वाहनों के चालान किए गए। रूरा चौराहा बैरियर पर पुलिस मुस्तैद रही। बेवजह निकलने वालों को वापस भेजा गया। यहां 20 वाहनों के चालन किए गए। सख्ती के कारण अकबरपुर सदर बाजार, रूरा, डेरापुर, झींझक व शिवली में दुकानें बंद रही। इससे सन्नाटा पसरा रहा। रसूलाबाद में बेला रोड, कानपुर रोड व झींझक रोड पर लगे बैरियर पर पुलिस ने चेकिंग कर 25 वाहनों के चालान किए।
एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ राम शरण सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया। सिकंदरा में शनिवार को बंदी का असर रहा। दुकानें बंद रहीं। निकायों में लाउडस्पीकर से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया। शनिवार को पुखरायां की साप्ताहिक बाजार पर भी प्रतिबंध है। इससे कस्बे में पूरी तरह सन्नाटा रहा। कस्बे का अधिकतर क्षेत्र हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है। गांवों में भी पुलिस ने दुकानें नहीं खुलने दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से पुलिस ने कस्बे और गांवों में गश्त बढ़ा दी। दुकानदारों को हिदायत दी जाती रही कि कोई भी प्रतिष्ठानों को न खोले वरना कार्रवाई होगी। इस कारण कोई दुकान नहीं खुल सकी। पुखरायां में साप्ताहिक बाजार शनिवार को लगती है। इस कारण कुछ सब्जी बेचने वाले आ जाते थे। इन्हें बैरंग वापस कर दिया गया। आवश्यक कार्य से आने -जाने वाले लोगों को सुरक्षा के उपाय के तहत छूट दी गई। कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि कस्बा मेन बाजार से गलियां हॉटस्पॉट घोषित हैं। जिनको बल्ली लगाकर पहले से ही बंद करा दिया गया है। इस क्षेत्र में किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें