फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आया प्रवासी मजदूर समेत दो और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
सिकंदरा क्वारंटीन सेंटर से कोविड़ अस्पताल जाती कोरोना संक्रमित बच्ची। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में दिल्ली से गजनेर के मदा का पुरवा गांव लौटा प्रवासी मजदूर व नाना के साथ मुंबई से आई बच्ची कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को गजनेर के कोविड अस्पताल भेजा गया है। मदा का पुरवा व राजपुर का गढवाई टोला हॉट स्पॉट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

गजनेर के मदा निवादा का युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। वह 15 जून को गांव लौटा था। 16 जून को सैंपल लेकर उसे अकबरपुर के पतारी स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। वह रात में गांव में रुका था। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकला है। अब उसके संपर्क में आए चार लोगों को चिह्नित करने के साथ मोहल्ला सील किया गया है। वहीं मुंबई से नाना संग 14 जून को राजपुर के गढ़वाई टोला आई सात वर्ष की बच्ची कोरोना संक्रमित निकली है।
बच्ची नाना संग सिकंदरा सेंटर में क्वारंटीन थी। 17 जून को सैंपल लिया गया था। नाना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। घर में कोरोना संक्रमित बच्ची के सपर्क में आए मौसी, नानी व मामू को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। मोहल्ला सील करने करने के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 47 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 45 प्रवासी हैं। 35 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 11 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बाद सात मजदूर भेजे गए घर
शिवली। सात प्रवासी मजदूरों को क्वारन्टीन सेंटर से शनिवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया। तहसीलदार रामशंकर ने बताया कि मैथा तहसील में 13 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन कराए गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को छह और शनिवार को सात प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया। अब मैथा के क्वारंटीन सेंटरों में कोई प्रवासी मजदूर नहीं रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें