फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दूध न मिलने पर महिलाओं का क्वारंटीन सेंटर में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बच्चों के लिए दूध न मिलने से नाराज तीन महिलाओं ने मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर में हंगामा किया। आरोप है कि महिलाओं ने सेंटर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्नेहलता डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन वंदना ने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी राधिका, दो साल के बेटे राघव व छह माह की बेटी काव्या है। 11 जून को सूरत से वह घर लौटी थी। उन्हें परिवार के साथ कस्बा के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। आरोप है कि उनके बच्चों के लिए प्रशासन की तरफ से दूध की व्यवस्था नहीं की गई।
दूध के लिए कहने पर सेंटर के कर्मचारियों ने उन्हें गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों के पास भेज दिया। सुरक्षाकर्मियों के पास जाकर उन्होंने दूध की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसी प्रकार भारामऊ की रमा और सिठऊमताना की सीमा ने भी क्वारंटीन सेंटर में दूध न मिलने की बात कही। कर्मचारियों के अनसुना करने पर तीनों महिलाएं भड़क गईं और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों महिलाओं को क्वारंटीन सेंटर से थाने ले गई।
विज्ञापन

एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि महिलाओं के आरोप गलत हैं। दूध की व्यवस्था सेंटर पर की जा रही है। महिलाओं ने वहां लगे सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता की है। तीनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें