कानपुर देहात। गुरुवार शाम कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
इनमें एक किशोर, एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। तीनों को गजनेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 40 पहुंच गई है। इनमें 38 प्रवासी हैं। एक संक्रमित की सैनिटाइज पीने से मौत हो चुकी है। नौ लोग ठीक हुए हैं।
ि
जला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि रसूलाबाद क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी 30 मई को अपने भाई के साथ दिल्ली से आई है। उसे झाऊलाल क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। रसूलाबाद के केशवनगर निवासी एक युवक नोएडा से आया था। उसे स्नेहलता क्वारंटीन सेंटर मेें रखा गया था। अमरौधा ब्लाक के परेहरापुर गांव निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटी है। उसे घर में ही क्वारंटीन किया गया था।
तीनों के सैंपल नौ जून को कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में तीनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों कोरोना संक्रमितों की केसी हिस्ट्री ली गई है। संपर्क मेें रहे लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजकर सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर रसूलाबाद के दोनों क्वारंटीन सेंटरों को सैनिटाइज कराया गया। परेहरापुर गांव को सील करते हुए गलियों को सैनिटाइज कराया जाएगा। गांव को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।