फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गज दूरी के साथ मंदिर में पूजा, मस्जिदों में अदा होगी नमाज

विज्ञापन
रूरा के बालाजी धाम में घेरा बनवाते महंत। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना वॉयरस के चलते 76 दिनों से बंद धार्मिक स्थल सोमवार के खुल जाएंगे। दो गज दूरी के साथ मंदिरों में पूजा और आरती होगी। मस्जिदों में अजान व नमाज होगी। मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारा में लोगों को शासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा। अकबरपुर, झींझक, डेरापुर, संदलपुर, रनियां, गजनेर आदि कस्बों में रविवार को मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों, होटल व रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की गई। सैनिटाइज करने के बाद वहां पहुंचने वाले लोगों में दूरी बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को किया गया सैनिटाइज
रसूलाबाद कस्बा के श्रीधर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के मुख्य पुजारी सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर और वहां लगे घंटे आदि को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने भक्तों से एक साथ पांच से अधिक लोग न आने की अपील की है। मंदिर में लगी मूर्तियों को छूने की अनुमति नहीं दी गई है। मंदिर के पट सुबह पांच बजे मंगल आरती के खोल दिए जाएंगे। सुबह 11 बजे श्रृंगार पूजा के साथ पट बंद हो जाएंगे। बाद में शाम चार बजे आरती के बाद पट रात आठ बजे तक खुले रहेंगे।
मॉस्क लगाकर आएं मंदिर
सोमवार से मंदिरों के खुलने को लेकर रविवार से ही बालाजी धाम व कस्बा के अन्य मंदिरों के पुजारी व महंतों ने परिसर में साफ-सफाई कराई। वहीं, तय दूरी को लेकर मंदिरों में घेरे बनाए गए। मंदिरों में एक-एक कर भक्तों को अंदर जाने दिया जाएगा। जिनई स्थित वाणेश्वर धार मंदिर के पुजारी हरि बाबा गोस्वामी ने अपील की है कि मंदिर में आते समय मॉस्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

दो कतारों में ही पढ़ने दी जाएगी नमाज
सिकंदरा व राजपुर कस्बा समेत क्षेत्र भर के मंदिर व मस्जिदों में रविवार को साफ-सफाई की गई। मंदिरों के पुजारी व मस्जिदों के मौलानाओं से लोगों को तय दूरी का पालन व मॉस्क लगाकर आने की अपील की है। हाईवे पर स्थित ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट आदि में खुलने के पहले साफ-सफाई की गई। फिर पूरे होटल व रेस्टोरेंट परिसर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही वहां तय दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई। राजपुर मस्जिद के मौलाना अजमत अली ने बताया कि नमाज के दौरान नमाजियों को दो कतारों में पढ़ने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें