फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हिसाब मांगने पर युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
अपौना गांव में किसान की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के अपौना गांव में रुपये का हिसाब मांगने पर पत्नी से हुए विवाद के बाद रविवार को संजू राठौर (32) ने कमरे मेें फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों व पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

अपौना गांव निवासी संजू राठौर को गृहस्थी का सामान लाने के लिए तीन दिन पहले पत्नी राधा ने कुछ रुपये दिए थे। जरूरत का सामान संजू ले आया था। इसके बाद पत्नी से उसका खर्च किए रुपये के हिसाब को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद काफी तनातनी बढ़ गई। रविवार सुबह संजू कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद करके छत के कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो राधा ने खिड़की से झांक कर देखा। कमरे में पति का शव फंदे पर लटका देख वह चीख पड़ी।
उसका बेटा सत्यम (10) व बेटी नेहा (6) भी रोने लगे। संजू के पिता ओमप्रकाश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें