फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनी गांव में 15 लोगों की रैंडम सैंपलिंग ली

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। हिरनी गांव में गोवा से लौटे प्रवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। पूरे गांव का डोर टू डोर सर्वे कराया गया। पतारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुल 578 घरों का डोर-टू डोर सर्वे कार्य पूरा करवा लिया गया है।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार को हिरनी गांव के 15 लोगों की रैंडम सैंपलिंग कराई गई है। बताया कि भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि एक जून को पतारा के तरगांव और हिरनी गांवों में एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें एक दिल्ली से जबकि, दूसरा गोवा से वापस लौटा था। दोनों युवकों को शहर के रामा डेंटल में आइसोलेट करने के साथ ही हिरनी और तरगांव को सील करवा दिया गया है। जबकि, युवकों के संपर्क में रहे लोगों को भी क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें