फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग कर ब्योरा दर्ज किया

विज्ञापन
सरवनखेड़ा क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गजनेर के क्वारंटीन किए गए 24 लोगों के घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र पर उनका विवरण दर्ज किया। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

कस्बे की मस्जिद में रुके जमातियों के संपर्क में आए 24 लोगों को 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बारा स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में क्वारंटीन किया गया था। शासन के निर्देश पर सीएचसी के डॉ. सोम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने सभी के घर जाकर निर्धारित प्रपत्र में विवरण दर्ज किया।
इसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में समस्या, गले में खराश, यात्रा का विवरण, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहने का विवरण दर्ज किया गया है। डॉ. सोम प्रकाश पांडेय ने बताया कि इसकी रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी सरवनखेड़ा भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें