फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Cases In Kanpur: कोरोना से तीन और मौतें, 207 नए संक्रमित, एक्टिव केस 1253 हुए

Mon, 05 Apr 2021 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में सोमवार को कोरोना से तीन और रोगियों की मौत हो गई। इनमें एक महिला रोगी कानपुर देहात की थी। रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वे दूसरे रोगों से भी ग्रसित थे। अब तक कोरोना से 855 की मौत हो चुकी है। वहीं कानपुर सेंट्रल स्टेशन के अधीक्षक समेत 207 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


अधीक्षक ने पत्नी और बेटे में संक्रमण की पुष्टि के जांच कराई थी। इसके साथ ही नगर में एक्टिव केस 1253 हो गए हैं। 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में हुई है। उनकी मौत रविवार को हुई और पोर्टल पर सोमवार को अपडेट की गई।

 
विज्ञापन

वह कोमॉर्बिड भी रहे हैं। इसके अलावा सोमवार शाम हैलट में दो संक्रमित की मौत हुई। इनमें शिवली रोड, कल्याणपुर के रहने वाले 62 साल के बुजुर्ग हैं। उन्हें टीबी थी। जब उन्हें हैलट लाया गया तो आक्सीजन सेच्युरेशन 55 प्रतिशत था।

इसके अलावा सिकंदरा, कानपुर देहात की रहने वाली 51 साल की महिला की मौत हुई। कोरोना संक्रमण के अलावा उन्हें भी अन्य रोग थे। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार 561 है। इनमें 32 हजार 453 लोग ठीक हो गए। सोमवार को होम आइसोलेशन में 17 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली।

सैंपलिंग लक्ष्य से दोगुना
कोरोना रोगियों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से दोगुना सैंपलिंग कराई। नगर का लक्ष्य साढ़े चार हजार सैंपलिंग का है। सोमवार को नौ हजार 31 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की गई है। इसके अलावा विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 750 टीमों ने 36 हजार 284 घरों का सर्वे करके 341 लक्षण युक्त लोगों को चिह्नित किया। इनमें 302 की सैंपलिंग की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें