नौबस्ता मछरिया हॉटस्पॉट खैर मस्जिद रास्ता बंद किया गया ओ पी संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुली बाजार के मदरसे में बीते 24 घंटों में 39 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को 13 बच्चे पॉजिटिव पाए गए थे, शुक्रवार को 26 और बच्चे संक्रमित मिले। मदरसे ने इन बच्चों के रहन-सहन में एहतियात नहीं बरता। बच्चे एक साथ रहते और सोते थे। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखने से इतनी ज्यादा संख्या में बच्चे कोरोना की गिरफ्त में आ गए।
कुलीबाजार में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक हो गई है। मदरसा छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण ये डेंजर जोन में आ गया है। इसमें गलती मदरसा प्रबंधन के लोगों की है। इन मदरसों में तब्लीगी जमात आती रहती हैं। इससे यहां संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक रहा और ऊपर से यहां एहतियात कम से कम बरता है। प्रतिदिन न तो सैनिटाइजेशन हुआ और न ही एयर एक्सचेंज। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा और अब बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे गरीब घर हैं और उनमें अधिक संख्या बिहार के रहने वालों की है। वहीं जाजमऊ के मदरसे के छह बच्चे कोरोना संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश का कहना है कि इलाज से बच्चे ठीक हो जाएंगे। संक्रमण लेवल एक है।