फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट थाना, आवासीय परिसर समेत एक किमी का इलाका सील, तीन नये हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब कोरोना के संक्रमण की जद में पुलिस वाले आने लगे हैं। शुक्रवार को एक और सिपाही में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। कैंट थाना और वहां बना आवासीय परिसर समेत एक किमी का दायरा सील कर दिया गया। आवासीय परिसर में रहने वाले 80 परिवारों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शहर में अब तीन नए हॉट स्पॉट फेथफुलगंज, कैंट थाने का आवासीय परिसर और बाबूपुरवा का लाल कुआं एरिया बनने के साथ हॉटस्पॉट की कुल संख्या 24 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से झांसी के चंदारी टहरौली निवासी सिपाही की अभियोजन कार्यालय में तैनाती थी। जब से कोर्ट बंद हुआ तब से उसकी ड्यूटी कुलीबाजार में लग रही थी। गुरुवार को कुलीबाजार के एक सिपाही में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अनवरगंज थाना सील करने के बाद संदिग्ध पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें इस सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अनवरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाही कैंट थाने के आवासीय परिसर में अपने परिवार के साथ रहता है। आनन-फानन में आवासीय परिसर को सील किया गया है। सैनिटाइजेशन भी किया गया। शहर में अब तक दो पुसिकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 69 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
परिवार क्वारंटीन, इलाके में दहशत
सिपाही अपनी पत्नी, बच्चों, माता-पिता और भाई के साथ रहता है। सिपाही की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। दो दिन में दो सिपाहियों में कोरोना संक्रमित होने से विभाग में दहशत का माहौल है। हॉट स्पॉट में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी दहशत में हैं। वह डरे हैं कि कहीं वह भी संक्रमित न हो जाएं। हालांकि साहस के साथ वह अपना फर्ज निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हॉटस्पॉट
चंद्र गंगा अपार्टमेंट, किदवईनगर
खैर मस्जिद, मछरिया, नौबस्ता
नसीमाबाद मस्जिद, मछरिया, नौबस्ता
मदरसा हिदायत उल्लाह, मछरिया, नौबस्ता
बड़ी मस्जिद, बरीपाल, सजेती
रहमनिया मस्जिद, घाटमपुर
कजियानी मस्जिद, घाटमपुर
मछलीवाला हाता, ग्वालटोली
अशरफाबाद, जाजमऊ
रोशन नगर, कल्याणपुर
हाजी इनायत मस्जिद, कुलीबाजार
शेख लल्लन मस्जिद, कुलीबाजार
हाता वाली मस्जिद, कुलीबाजार
हलीम मुस्लिम स्कूल, चमनगंज
मुन्नापुरवा बजरिया
हुमायूं मस्जिद, कर्नलगंज
तिकुनिया पार्क, कर्नलगंज
सूफा मस्जिद, बाबूपुरवा
बिलाल मस्जिद, मुंशीपुरवा, बाबूपुरवा
फेथफुलगंज, रेलबाजार
कैंट आवासीय परिसर
लालकुआं, बाबूपुरवा
प्रेम नगर, चमनगंज
मुन्नापुरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें