भक्तों ने अपने भगवान को गर्मी से बचाने का इंतजाम कर लिया है। यूपी के कानपुर में बने एक गणेश मंदिर में एयरकंडीशन और कूलर लगाये गए हैं। ऐसी ही नजारा दूसरे मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है।
भक्ती में सराबोर कुछ भक्त ऐसे हैं जिनकी श्रद्धा अपने भगवान में इतनी ज्यादा है कि वह अपने भगवान की हिफाजत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसा ही एक नजारा कानपुर के गणेश मंदिर में देखने को मिल रहा है। भगवान गणेश को गर्मी से बचाने के लिए भक्तों ने कूलर और एसी का इंतजाम मंदिर में कर दिया है।