फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी आरती जो आपको कर देगी हैरान

Tue, 25 Apr 2017 02:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आपने अभी तक भगवान की आरती होते हुए तो खूब देखी होंगी लेकिन क्या कभी किसी उपकरण की आरती होते देखा है..? नहीं, तो देखिए यहां कूलर और पंखों की आरती! हैरानी हुई होगी न जानकर..? इससे भी ज्यादा हैरानी तो आपको तब होगी जब आप उनके बारे में जानेंगे जो यह आरती कर रहे थे।  
विज्ञापन
 
 

चौंक पड़ेंगे आप जब जानेंगे ये आरती कौन कर रहा था..

कानपुर में कूलर की महाआरती करती महिलाएं - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के मीरपुर इलाके में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कूलर और पंखों की महाआरती की गई। स्थानिय लोग यह नजारा देख चौंक पड़े। उससे भी अधिक हैरानी उन्हें तब हुई जब उन्हें पता चला यह आरती मुस्लिम समुदाय की महिलाएं कर रही हैं।

मुस्लिम समुदाय कि उज़्मा सोलंकी के साथ मिलकर अन्य कई महिलाओं ने बिजली उपकरणों की आरती कर बिजली कटौती का विरोध किया। मीरपुर स्थित विद्युत उपकरणों की महाआरती का आयोजन देखते ही देखते पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 

उज़्मा सोलंकी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक तरफ सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे हैं, वहीं लंबे वक्त तक बिजली की कटौती की जा रही है। गर्मी के कारण आम आदमी का जिना दूभर हो गया है। यहां गर्मी दिन-ब-दिन एक नया रिकार्ड बना रही है। इस गर्मी से बचने का एक ही साधन होता है विद्युत उपकरण लेकिन योगी सरकार में अघोषित विद्युत कटौती ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

योगी सरकार को जमकर कोसा

मुस्लिम महिलाओं ने बिजली कटौती पर योगी सरकार को कोसा - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
आगे कहा, बिजली का कोई ठिकाना नहीं होता कि वह कब आएगी कब चली जाएगी दिन की तो बात छोड़िए जब बिजली रात में चली जाती है।तो घर में बच्चो, महिलाओं, बुजुर्गों की नींद हराम हो जाती है। नींद ना पूरी होने के कारण दिनभर आदमी चिढ़चिढ़ा सा हो जाता है। योगी सरकार अपने कामों का ढिंढोरा तो बहुत पिटती है कि 24 घंटे बिजली कानपुर वासियों को दी जाएगी लेकिन वह 24 घंटे बिजली सिर्फ प्रदेश सरकार के सरकारी कागजों में दिखती है। वास्तविकता में वह कहीं नहीं दिखती हैं।

क्या यही अच्छे दिनों का सपना मोदी सरकार ने दिखाया था। अब तो इनका यह भी बहाना नहीं हो सकता है कि प्रदेश सरकार इनकी नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ही भारतीय जनता पार्टी की है। तो फिर ऐसा कानपुर के साथ दो मुंह व्यवहार क्यों..?

इसी कारण हम मुस्लिम महिलाएं मिलकर विद्युत उपकरणों की जैसे कूलर, पंखा, बल्ब, सीएफएल की मुस्लिम महिलाओं ने महाआरती की है और कहा कि विद्युत उपकरण भी भगवान की तरह हो गए हैं और भगवान की तो आरती ही की जाती है।   वह योगी सरकार कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन जो दिखता है सबका साथ और पूंजी पतियों का विकास। कार्यक्रम में मुख्य रुप सेहाजी उज्मा इकबाल सोलांकी,हसन सोलांकी,हाजी एहसान सोलांकी,फैज अहमद,ऐजाज खान,फारूक, आदिल,अमीर, सकिर अली,सालाकार,बब्लू,सकील अहमद, सलमान,मो शोएब,तांजीन अलवी, तारानुम, नाफीसा, मेहरों नेशा,व लाज्जावाती, आदि लोग मौजूद रहे।
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें