फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी : बंगाल को पछाड़कर नॉकआउट में यूपी ने बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल को पछाड़कर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। अब 24 से 27 दिसंबर तक खेले जाने वाले प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश का सामना राजस्थान से होगा। यूपी ने यह खिताब अंतिम बार 2014-15 में अपने नाम किया था।
विज्ञापन


बरेली में खेले गए लीग मुकाबले में खराब मौसम के चलते पहले दो दिन खेल नहीं हो सका। तीसरे दिन मौसम साफ होने पर उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल की पहली पारी 171 रन पर समेट दी। बंगाल की ओर से अभिप्रय ने 41 और आदित्य रॉय ने 40 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

यूपी की ओर से गेंदबाजी में रवि सैनी ने तीन विकेट झटके, जबकि यश पंवार, अयान अकरम और भावी शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 216 रन बनाकर 45 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। हालांकि चौथे दिन भी खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मुकाबला ड्रा रहा। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उत्तर प्रदेश को तीन अंक मिले, जिससे टीम एलीट ग्रुप-डी में 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट दौर में पहुंच गई।
विज्ञापन


ऐसा रहा यूपी का लीग चरण का सफर
उत्तर प्रदेश ने अपने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को एक पारी और 176 रन से शिकस्त दी थी। दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराया था। तीसरे मुकाबले में टीम को गोवा के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चौथे मैच में शानदार वापसी करते हुए असम को छह विकेट से पराजित किया। पांचवां और अंतिम लीग मुकाबला बंगाल के खिलाफ ड्रा रहा जिसने यूपी को नॉकआउट का टिकट दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें