फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में 18 को, सीएसए में 19 और एचबीटीयू में 20 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
कानपुर। शहर स्थित तीन विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह 18 से 20 सितंबर के बीच होगा। राजभवन की ओर से इसका अनुमति पत्र आ गया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 18 सितंबर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 19 सितंबर और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 20 सितंबर को आयोजन होगा।
विज्ञापन


राजभवन की ओर से दीक्षांत की तिथियां तय होने के बाद विश्वविद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षा विभाग को जल्द से जल्द सभी पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी करने का निर्देश दिया गया है जिससे उपाधि की प्रक्रिया पूरी करने के साथ पदकों की सूची तैयार की जा सके।

जल्द ही दीक्षांत से जुड़ी तैयारियों को लेकर बैठक की जाएगी, जिसमें अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएसए विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी संकाय अध्यक्षों को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों का नाम तय करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, एचबीटीयू के रजिस्ट्रार अमित राठौर ने बताया कि राजभवन से मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा। उपाधियां तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य अतिथियों के नाम भेजे गए हैं, राजभवन से अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें