फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मैच पर विवाद, पुलिस बनी रेफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित महाराणा प्रताप मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को रायल क्लब और अरमापुर क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस बीच मैच फीस और आयोजन संबंधी मामले को लेकर विवाद होने पर फाइनल मुकाबला नहीं हुआ। विवाद बढ़ने पर फाइनल में पहुंची एक टीम ने पुलिस को बुला लिया। इस पर पुलिस ने आयोजकों और टीम से बात की। पुलिस के समझाने पर आयोजकों ने रविवार को फाइनल मुकाबला कराने का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में विवाद से पहले मंगलवार को खेले गए लीग चरण के मुकाबलों में रायल क्लब ने गोल्डन क्लब को 3-1 से पराजित किया, जबकि टैलेंट क्लब ने कैंट क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल में अरमापुर क्लब ने टैलेंट क्लब को 1-0 से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रायल क्लब ने न्यू ओपी क्लब को 1-0 से मात देकर फाइनल में जगह ब नाई। फाइनल मैच से पहले मैच फीस को लेकर रेफरी, आयोजकों और टीमों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद आयोजकों ने फाइनल मैच नहीं कराने का निर्णय सुना दिया।

इस पर खिलाड़ियों और कोचों ने नाराजगी जताते हुए मैच कराने की बात कही। आयोजक मौके से जाने लगे तो रायल क्लब की टीम ने डायल 100 पर कॉल कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। आयोजक सचिन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि अंधेरा होने के कारण फाइनल मैच नहीं कराया जा रहा है, जबकि रायल क्लब के खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि आयोजकों की पसंदीदा टीम फाइनल में नहीं पहुंची, इसलिए मैच रद्द किया गया। पुलिस के समझाने पर आयोजकों ने रविवार को फाइनल मुकाबला कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों टीमें वहां से लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें