डीआईओएस कार्यालय में मामले के बाद एकत्रित लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अवकाश मांगने गए जीआईसी उमर्दा के प्रधानाचार्य को डीआईओएस ने इंकार कर दिया। वाद-विवाद बढ़ा तो कार्यालय के अंदर गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों ओर से आस्तीनें खिंच गईं। मारपीट की नौबत बन गई। कार्यालय के अंदर मौजूद लेखाधिकारी व अन्य बाबुओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य की सेवा पुस्तिका तलब की है। वहीं प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर जसोदा के प्रभारी व जीआईसी उमर्दा के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा सोमवार को डीआईओएस दफ्तर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अवकाश मांगने आए थे। डीआईओएस को प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने एक फरवरी को अवकाश मांगा तो डीआईओएस ने इंकार कर दिया। कहा कि एक फरवरी को ही इलाहाबाद में एक सरकारी कार्य से उन्हें जाना है।