फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्लीज... पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो', कहकर किशोरी का मोबाइल बंद, बेटी के अपहरण के बाद पिता की आपबीती

Sat, 14 Jun 2025 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में ठेकेदार की 17 साल की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। रावतपुर से लापता किशोरी ने पिता को अपने अपहरण की बात बताई है। पिता ने बताया कि किशोरी काकादेव में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लीज पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो। मुझे कोई गाड़ी में बैठाकर ले आया है, समझ नहीं आ रहा कहां पर हूं, जल्दी आओ..... इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। रुंधे गले से निकले ये शब्द उस पिता के हैं, जिसकी 17 साल की बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। 
विज्ञापन


बेटी ने पिता को फोन कर मदद भी मांगी लेकिन ऐन मौके पर उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित पिता ने रावतपुर थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले पत्नी का निधन हो गया है। बेटी और बेटा गांव में बाबा के साथ रहते थे। तीन माह पहले ही बेटी को लेकर किराये के घर में आए हैं। 
विज्ञापन


बेटी काकादेव स्थित कोचिंग में बैंक की तैयारी कर रही है। रोजाना कोचिंग से लौटने के बाद वह घर का काम भी देखती थी। बुधवार को वह बेटी को घर पर छोड़कर जरूरी काम से गए थे। शाम करीब छह बजे बेटी का फोन आया। 

'पापा मुझे बचा लो...'
रोते हुए बोली, पापा मुझे बचा लो, मुझे कुछ लोग कार में जबरन बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि किस जगह पर हो तो बोली पता नहीं। उन्होंने आस पास देखने के लिए कहा कि शायद कहीं कुछ लिखा दिख जाए। हालांकि बेटी बोली, कुछ समझ नहीं आ रहा है। 

 

बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका
इसके बाद अचानक फोन कट गया। उसके बाद से लगातार कई बार फोन मिलाया लेकिन वह स्विच ऑफ रहा। उन्हें बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। काफी खोजबीन किया लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो थक हारकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी ने जिस नंबर से फोन किया है। उससे किशोरी की लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें