फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ने के दौरान बिजली चालू होने से संविदा लाइनमैन की मौत, एसडीओ समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Apr 2020 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के जहानगंज में नहरैया विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन की रविवार देर शाम हाईटेंशन तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। लाइनमैन के भाई ने एसडीओ , जेई और उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी एसएसओ (सबस्टेशन आपरेटर )के खिलाफ गैर इरादतन हैया की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें शटडाउन के बाद लापरवाही से बिजली चालू करने का आरोप लगाया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अहिमलापुर निवासी प्रमोद कुमार विद्युत उपकेंद्र नहरैया में संविदा पर लाइनमैन था। वह रविवार शाम शटडाउन लेकर 11 केवी का तार जोड़ने जहानगंज थाना क्षेत्र में गया था।
 
विज्ञापन

पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान बिजली चालू हो गई और करंट लगने से लाइनमैन प्रमोद कुमार की मौत हो गई थी। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव देेखकर रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाइनमैन के अन्य साथियों से पूछताछ की।

देर रात प्रमोद कुमार के भाई अजय प्रताप ने एसडीओ रघुनाथ तित्तल, जेई मासूम अली और संविदा पर तैनात एसएसओ सुघर सिंह के खिलाफ तहरीर देकर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शटडाउन के बावजूद बिजली चालू करने का आरोप लगाया।

इससे करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। भाई अजय प्रताप ने बताया कि वह चार भाई हैं। सबसे छोटा भाई प्रमोद कुमार था। उसकी करीब 12 साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। पति का शव देखकर पत्नी सोनी, बच्चे, भाई व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें