फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एचटी लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 05 Jul 2022 09:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सहायल थाना क्षेत्र में एचटी लाइन का केबिल जोड़ते समय संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के मनुपुर अड्डा में एचटी लाइन से एलटी लाइन में केबिल जोड़ रहे संविदा लाइन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि दिबियापुर थाना क्षेत्र गांव खगनपुर्वा निवासी और असेनी पॉवर हाउस पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात मनीष कुमार (40) पुत्र जसवंत सिंह भदौरिया मंगलवार की देर शाम मनुपुर अड्डा के पास एचटी लाइन से एलटी लाइन की केबिल जोड़ रहा था। इसी बीच वह एचटी लाइन के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने वह गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे आ गिरा।

विज्ञापन

इससे पहले कि लोग उसे उठाकर अस्पताल पहुंचा पाते, लाइनमैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लाइनमैन की मौत होते ही लाइन जुड़वा रहे लोग मौके से भाग निकले। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सहायल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस संबंध में एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घटना के कारणों का सही पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें