इटावा। बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंशों से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। उसमें से 22 गोवंश बरामद हुए हैं। आरोपी चालक और उसका एक साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम संतोषपुर घाट नदी पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चितभवन की तरफ से एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो चालक कंटेनर को भदामई पुल की ओर तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया तो ट्रक कंटेनर सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस बीच चालक ने कंटेनर को सिरसा रोड के आईटीआई कॉलेज के पास खेतों में उतार दिया। दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ट्रक कंटेनर की तलाशी ली गई तो कंटेनर से कुल 22 गोवंश बरामद हुए हैं।