फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खड़े ट्रक में कंटेनर घुसा, चालक की फंसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सुबह पांच बजे खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर जा घुसा। इससे कंटेनर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। दो घंंटे बाद पुलिस उसे बाहर निकाल सकी और सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह चालक को झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

औरैया के थाना अजीतमल मुरारगंज-किशनपुरा निवासी संदीप सिंह रवि (37) कंटेनर चालक थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे इटावा से आगरा की ओर जा रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित जसवंतनगर सीमा पर पेट्रोल पंप के एक ट्रक खड़ा था। तभी कंटेनर चालक पीछे से ट्रक में जा घुसा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें