फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर कंटेनर पलटा, चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के सामने शनिवार देर रात 11 बजे करीब एक बाइक लोड कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवारियां घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कानपुर लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया और करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

कंटेनर औरैया की ओर से कानपुर जा रहा था। जैसे ही वह कृपालपुर गांव के सामने पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल हरमीत सिंह व यातायात निरीक्षक विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

कंटेनर में सवार पनकी, कानपुर निवासी गोविंद पुत्र सुखदेव, परमात्मा पुत्र लखनलाल और संतोष पुत्र रामकुमार को घायल अवस्था में सीएचसी जाम में फंसे वाहनों को सर्विस लेन से निकलवाना शुरू किया, जिसके बाद करीब आधे घंटे में यातायात सामान्य हो सका। देर रात तक पलटे कंटेनर को हटाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


घायल संतोष ने बताया कि वह सभी इटावा के रेलवे क्रासिंग के पास बैट्री तोड़ने का काम करते थे। शनिवार शाम को कानपुर के लिए निकले थे। अकबरपुर से पहले चालक ने एक ढाबा पर खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी। इसके बाद कानपुर के लिए चला, कुछ दूर चलने पर हादसा हो गया।

थानाध्यक्ष अकबरपुर हरमीत सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की गाड़ी है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। क्लीनर फरार हो गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें