फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: गैस एजेंसी पर ताला देख भड़के उपभोक्ता; उन्नाव-रोड पर लगाया जाम, नायब तहसीलदार ने संभाली स्थिति

Wed, 25 Mar 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव के पुरवा में सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार सुबह मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रशासन के हस्तक्षेप और जल्द वितरण के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
उपभोक्ता एजेंसी में ताला देख भड़के, लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा स्थित भारत गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता कार्यालय में बंद ताला और लोड न आने का लेटर चस्पा देख आक्रोशित हो गए और बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उन्नाव-पुरवा रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी व कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझाकर सुबह सात बजे जाम खुलवाया। नायब तहसीलदार ने लोड आने पर गैस सिलिंडर दिलवाने की बात कही। वहीं गैस एजेंसी संचालक का कहना था कि लोड न आने की नोटिस सुबह ही कार्यालय गेट पर चस्पा करा दी थी। लोड आने पर वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें