फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- राष्ट्रपति शासन हो लागू

Sun, 25 Nov 2018 03:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने कहा- आश्चर्य है कि अयोध्या में धारा 144 के बावजूद भीड़ को एकत्र होने दिया जा रहा है। किसी भी कीमत पर विवादित भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य व जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
अयोध्या मामले को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर खुफिया नजर
कानपुरः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही धर्मसभा के मद्देनजर शहर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पुलिस और प्रशासनिक अफसर संवेदनशील स्थानों पर नजर रख रहे हैं। खुफिया विभाग भी अलर्ट है।

4 of 5
डेमो पिक
एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर रखी जा रही है। पुलिस के साथ ही पीएसी गश्त भी बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस एक टीम लगातार निगरानी कर रही है। रेलवे और बस स्टैंड पर भी फोर्स बढ़ाई गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें