12 मार्च को मिली हरी झंडी
कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग से पनकी मंदिर, कल्याणपुर जाने का भी यह प्रमुख मार्ग है। सेतु निगम ने पिछले साल इस रेलवे क्रॉसिंग पर 305 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन के पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव वित्त समिति के पास भेज दिया था, 12 मार्च को इसे हरी झंडी मिली।
तीन से पांच किलोमीटरअधिक दूरी तय करते हैं वाहन
सेतु निगम के अनुसार इस रेलवे ओवर ब्रिज के बनने से इटावा, झांसी, हमीरपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन फर्राटा भरते हुए पनकी के गंगागंज, पनकी पड़ाव, कल्याणपुर की तरफ आ और जा सकेंगे। अभी वाहनों को तीन से पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय कर भाटिया तिराहे से पनकी धाम रोड या नहरिया रोड होकर जाना पड़ता है।
वाई आकार का बनेगा पुल
यह पुल वाई आकार का बनेगा। एक तरफ का रैंप पनकी धाम मंदिर की तरफ और दूसरा व तीसरा रैंप कालपी रोड पर उतरेगा। एक एक रैंप राजमार्ग व दूसरा पनकी की ओर होगा।
पनकी पड़ाव पुल को वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। -बीके सेन, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम