यूपी के बांदा जिले में रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। यहां प्रमुख सचिव ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का यूपीडा अफसरों की टीम के साथ पूजन किया।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण दो माह में शुरू हो जाएगा। जिसके लिए 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। बैठक में कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।