फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चुन्नीगंज जीआईसी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने ऑडिटोरियम का थर्ड पार्टी गुणवत्ता मूल्यांकन पूरा हो गया है। अब मुख्य विकास अधिकारी के स्थलीय निरीक्षण के बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, कॉलेज परिसर में मिनी स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 4.92 करोड़ रुपये से इसे बनाया जा रहा है। परियोजना को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ऑडिटोरियम के गुणवत्ता मूल्यांकन के बाद हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से कॉलेज में खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें