कानपुर। देहरादून में हाल ही में संपन्न हुई 35वीं जीवी मावलंकर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर की द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच ने अपने प्रदर्शन के दम पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
रुद्र प्रताप सिंह ने 400 में से 368 अंक, उत्कर्ष वर्धन सिंह ने 365, वात्सल्य त्रिपाठी ने 356, रोहन कुमार ने 355 और कनिष्क श्रीवास्तव ने 354 अंक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। अकादमी के कोच अमर निगम ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से चार जनवरी 2027 तक भोपाल की एमपी शूटिंग रेंज में किया जाएगा। उन्होंने सभी चयनित निशानेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।