फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाबूपुरवा में मंदिर के आसपास करा लिया निर्माण, कुआं पाटकर बनाया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुराने मंदिरों का पता लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को महापौर प्रमिला पांडेय बाबूपुरवा चार राॅड चौराहे के पास पहुंचीं। यहां मंदिर के आसपास और प्राचीन कुएं के ऊपर निर्माण देख दंग रह गईं। अवैध कब्जेदारों ने मंदिर जाने के रास्ते को भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन


मंदिर में मूर्तियां तो मिलीं, लेकिन कई सालों से पूजा पाठ और रखरखाव न होने के कारण मंदिर बदहाल हो गया है। मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन कुएं को पाटकर उसके ऊपर भी पक्का मकान बना लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुएं के ऊपर बना मकान एक बार ढह चुका है। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कब्जेदारों को नोटिस दिए जाएं। मंदिर परिसर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। (ब्यूरो)

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें