फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिपाही ने किया दुष्कर्म…शादी का दबाव बना तो सांप से कटवाया, डीसीपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 25 Mar 2025 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेऊना थानाक्षेत्र की युवती के साथ सिपाही ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, शादी का दबाव बनाने पर सांप से कटवाया। मामले में डीसीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के रूदौली थाने में तैनात सिपाही अनुज कुमार पर रेऊना थानाक्षेत्र की युवती ने दुष्कर्म करने और जान से मारने के लिए सांप से कटवाने का आरोप लगाया है। कहा कि सिपाही ने उसे शादी का भरोसा दिया था। इसके बाद में मुकर गया और जान से मारने की कोशिश की। डीसीपी साउथ के निर्देश पर रेऊना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक सितंबर 2020 की शाम वह शौच करके घर जा रही थी। तब पहले से घात लगाए सिपाही अनुज ने पहली बार मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कहा कि किसी को कुछ नहीं बताओगी तो बाद में शादी कर लेंगे। झांसे में लेकर उसने कई बार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर नंवबर 2022 में गर्भपात भी कराया।

हिंदू रीति रिवाज से शादी का दबाव बनाया
हालत बिगड़ने पर मां को पूरी बात बताई तो आरोपी ने शादी का भरोसा दिया। इस बीच उसका चयन सिपाही के पद पर हो गया। परिजनों ने शादी की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। बाद में समझौता करके गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली। चार माह तक फतेहपुर में रहने वाली बहन के घर रखा। हिंदू रीति रिवाज से शादी का दबाव बनाया ,तो वह मारपीट करने लगा।

सुई चुभाए जाने से हो गया संक्रमण
गांव वापस लाकर जान से मारने की कोशिश की। एक दिन घर में वह घर पर अकेली थी, तो दो सपेरों को लाकर पैर में सांप से कटवाया और सुइयां चुभोईं। बेहोश होने पर मरा समझकर छोड़कर भाग गया। सांप का जहर फैलने और बाएं पैर में सुई चुभाए जाने से संक्रमण हो गया। नौबस्ता के एक अस्पताल से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिपाही व चार अन्य को बनाया गया आरोपी
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तहरीर के अनुसार सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की गई है। सिपाही व चार अन्य को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें