फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सिपाही पांच साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, महिला बोली- अचानक छोड़कर भाग गया

Tue, 16 Jun 2020 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर बांदा जिले की एक महिला ने दुष्कर्म व मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया है। बताया कि पांच साल तक सिपाही उसके साथ रहा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और अब वह भाग गया है। किसी तरह उससे मिलने चित्रकूट पहुंची तो उसने मारपीट कर भगा दिया है।
विज्ञापन


महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि अभी इस मामले की फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। आरोपी सिपाही ने इसे मनगढंत बताकर उल्टे महिला पर ही मारपीट कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

बांदा जिले के एक गांव की निवासी महिला ने मंगलवार कोतवाली में बताया कि चित्रकूट पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वाले सिपाही ने उसे पत्नी बनाने के नाम पर पांच साल तक  उसके घर में रहा। कभी किराए के कमरे में कर्वी व बांदा में भी रखा। इस दौरान शादीशुदा होने केबाद भी सिपाही ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इधर कई दिनों से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पता लगाने के लिए वह चित्रकूट पहुंची तो आरोपी सिपाही ने उसे मारपीट कर धमकी दी। सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि इस मामले की जानकारी की जा रही है। अभी तक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है।

उधर, आरोपित सिपाही ने बताया कि महिला ने उससे बीमारी के नाम पर बीस हजार रुपये उधार लिए थे। पांच साल नहीं बल्कि अभी दो माह पूर्व ही कोविड 19 में भरतकूप बार्डर पर ड्यूटी के दौरान यह महिला खुद को पत्रकार बताते हुए मिली थी। इसके बाद फोन पर कुछ बातचीत हुई और रुपये उधार लिए। अब रुपये लौटाने को कहा तो पति के साथ मिलकर यह साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें