फोटो- 4- मुख्यालय के मछली मंडी निवासी एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हाटस्पाट बनाने के लिए बातच
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में एक और प्रवासी मजदूर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मजदूर एक सप्ताह पूर्व नोएडा से लौटा था। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। सोमवार को 82 लोगों के नमूने जांच को लिए गए हैं। वहीं 17 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर बांदा से घर लौटे हैं। वहीं अब 17 ही एक्टिव केस बचे हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में कोरोना जांच को भेजे गए नमूनों में 107 की रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें द्वारिका पुरी मछलीमंडी निवासी एक प्रवासी मजूदर पॉजिटिव मिला है। बाकी रिपोर्ट निगेटिव हैं। यह युवक छह जून को चार साथियों संग नोएडा से आया था। हलांकि घर न जाकर एक शिवरामपुर में क्वारंटीन था।
जिले में अब तक 58 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं प्रशासन ने तीन और हॉटस्पॉट क्षेत्र खत्म किए हैं। अब जिले में 13 हॉटस्पॉट क्षेत्र बचे हैं।
चित्रकूट शहर के भैरोपागा मोहल्ले के मछली मंडी द्वारिकापुरी निवासी मजदूर के पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को एडीएम सहित अन्य अधिकारी उसके घर पहुंचे। प्रशासन ने मोहल्ले को सील किया है। परिजनों ने बताया कि वह नोएडा में ईंट भट्ठे में काम करता था।
नोएडा से आने के बाद वह घर नहीं गया, मोहल्ले में ही बाहर रहा और अगले दिन पहले जांच कराने के लिए जिला चिकित्सालय चला गया था। उसकी सतर्कता की वजह से अन्य लोग सुरक्षित रहे।