कानपुर देहात के पुखरायां में भोगनीपुर थाने की अमरौधा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही राजनंदन सिंह (26) रविवार को जनपद की सीमा पर बनी चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान एक ट्रक का टायर फटने से सड़क की गिट्टी उखड़कर सिपाही के सिर पर धंस गई। इससे उसकी मौत हो गई।
यमुना नदी के पार कालपी, जालौन में कानपुर देहात की सीमा पर चेक पोस्ट बनाया गया है। ताकि गैर जनपदों से आने जाने वालों को लॉकडाउन का पालन कराया जा सके। उनको रोककर क्वारंटीन कराया जा सके। इस चेक पोस्ट पर शनिवार की रात अमरौधा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह और सिपाही राजनंदन सिंह समेत कई सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी।