फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: जालौन में कोरोना संक्रमित डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 2 हुई

Sun, 26 Apr 2020 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में उरई जिला अस्पताल के कोरोना संक्रमित डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। हालांकि डॉक्टर दंपति के बेटा-बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों पिछले कुछ समय से माता पिता के संपर्क में भी नहीं थे।
विज्ञापन


हरकत में आए प्रशासन ने न सिर्फ डॉक्टर दंपति के संपर्क में आने वाले लोगों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है बल्कि आवासीय परिसर के साथ मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल के कुछ विशेष वार्डों को भी सैनिटाइज कराया है। इसके अलावा 36 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

 

बता दें कि सीएमओ दफ्तर के आवासीय परिसर स्थित जिला अस्पताल के कोरोना संक्रमित डाक्टर की ड्यूटी सात अप्रैल को मेडिकल कालेज में लगाई गई थी। तीन दिन पूर्व 21 अप्रैल को अचानक डाक्टर को तेज बुखार के साथ गले में दर्द की शिकायत हुई। मेडिकल कालेज में उपचार को भर्ती कर लिया।

बृहस्पतिवार की रात उन्हें मेडिकल कालेज से जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। जहां से शुक्रवार की दोपहर तक आराम न मिलने के कारण उनको एंबुलेंस से लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। शनिवार रात डॉक्टर की रिपोर्ट झांसी से पॉजिटिव आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

 

डॉक्टर के संपर्क में रहने वाले उनके साथी व स्वास्थ्य कर्मी भी दहशत में आ गए। देर रात से ही प्रशासन ने संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनानी शुरू कर दी थी। रविवार की दोपहर तक सूची पूरी तरह से बन भी नहीं पाई थी कि तभी पता लगा कि डॉक्टर की 54 वर्षीय पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हालात और बिगड़ गए।

डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बेटा और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर का बेटा लखनऊ में ही रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी गुरुग्राम में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है, जो कि हाल ही में लौटी है।

 
विज्ञापन

25 मेडिकल कालेज मेें और 11 हुए होम क्वारंटीन
रविवार की दोपहर तक जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, आवासीय परिसर में डॉक्टर दंपति के पड़ोसियों व कुछ नर्सिंगहोम कर्मियों समेत 36 ऐसे लोग जो कि दोनों पति पत्नी के करीबी रहे हैं, के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 25 लोगों को मेडिकल कालेज में ही क्वारंटीन किया गया है, जबकि 11 को उनके घरों में ही क्वारंटीन रखा गया है। सीएमओ अल्पना बरतारिया के मुताबिक सूची बनने का काम जारी है, देर रात तक इस संख्या में इजाफा भी हो
सकता है।

परिसर की दोनों इमारतों को किया सैनटाइज
रविवार सुबह ही दमकल और पालिका की गाड़ियां जैसे सीएमओ दफ्तर के करीब स्थित डॉक्टरों के आवासीय परिसर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसर गया। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से
दो बड़ी इमारतों की सभी 10 मकानों को अंदर बाहर दोनों ओर से सैनिटाइज किया। इसी तरह मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल के उन वार्डों जहां पर संक्रमित डॉक्टर की गतिविधि रहती थी, उसे भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें