सिपाही की मृत्यु के बाद रोते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल अभी कानपुर से फॉरेंसिंक टीम बुलाई गई है। उसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया, जिसमें सफल ना होने पर उसने अपनी सरकारी रायफल से गोली मार ली। परिजनों को सूचना दे दी गई थी, जिस पर सैफई पीजीआई में मृतक के ससुराल पक्ष, पिता व पत्नी सहित परिजन पहुंच चुके हैं।
मृतक सिपाही के भाई प्रेमचंद ने बताया 8 दिन पहले ही घर पर आया हुआ था, जहां पर किसी भी प्रकार की कोई टेंशन नाम की चीज नहीं मालूम पड़ी थी। यह कदम क्यों उठाया, यह तो नहीं बता सकते लेकिन हमारे भाई ने बहुत ही गलत किया है। हमारे परिवार में किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं थी, फिर भी उन्होंने यह कदम उठाया बता नहीं सकते हैं।