फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मां की बीमारी पर पुत्री की बलि की साजिश, दो तांत्रिक पकड़े, पुलिस की सक्रियता से बची बेटी की जान

Sun, 22 Nov 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले में मां को बीमारी से मुक्ति दिलाने के नाम पर उसकी ही पुत्री की बलि दिलाने की साजिश पुलिस की सक्रियता से नाकाम हो गई। पुलिस ने दो तांत्रिकों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ निवासी ब्रह्मा पुत्र द्वारिका की पत्नी रामदेवी की तबीयत दो माह से खराब चल रही थी।
विज्ञापन


करीबी रिश्तेदार ने उसे बताया था कि सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर निवासी विद्यासागर तांत्रिक है। 18 नवंबर को विद्या सागर ब्रह्मा के घर पहुंचा और कहा कि उसकी पत्नी पर किसी का साया है।

पत्नी को ठीक करने के नाम पर पचास हजार रुपये ले लिए। वहीं शराब पीने के बाद अगले दिन पांच हजार रुपये लेकर आने की बात कहकर चला गया। 19 नवंबर को विद्या सागर अपने साथी ठाकुर प्रसाद पुत्र मैकूू निवासी भरिगहना कोतवाली संडीला के साथ उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों तांत्रिकों ने उससे कहा कि बड़ी पुत्री की बलि देनी होगी, तभी रामदेवी ठीक होगी। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेनीगंज कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें