फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ से कानपुर को जोड़ेंगी कनेक्टिंग फ्लाइट, इस साल कोलकाता, बंगलूरू की फ्लाइटें भर सकेंगी उड़ानें

Wed, 06 Jan 2021 01:31 AM IST
शिखा पांडेय सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट चलने से कानपुर देश के लगभग हर प्रमुख शहर से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से जुड़ गया है। इस साल जब कानपुर से कोलकाता और बंगलूरू की सीधी उड़ानें शुरू होंगी, तब कानपुर साउथ समेत कई अन्य प्रमुख शहरों से भी जुड़ सकेगा।
विज्ञापन


इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी
कोलकाता की सीधी उड़ान शुरू होने से कानपुर से उड़ान भरने वालों को कोलकाता से कनेक्टिंग फ्लाइटें मिलेंगी। इनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, अगरतला, भुवनेश्वर, ऐजावल, सिलिगुड़ी और राउरकेला एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी हो जाएगी। जबकि बंगलूरू से सीधी उड़ान होने पर कानपुर के यात्री चेन्नई, कालीकट, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति, हुबली, मैसूर, मंगलौर, गुलबर्गा आदि एयरपोर्ट पर आसानी से आ-जा सकेंगे। अभी इन शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें नहीं हैं।

अभी यहां की कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा
कानपुर से दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डों से देश के लगभग हर शहर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं। इसमें विमानन कंपनी से एक बार टिकट खरीदकर एक स्टापेज के बाद आने जाने की सुविधा है। अभी कानपुर से उड़ान भरने वालों को लेह, चेन्नई, गोवा, जबलपुर, पटना, जम्मू, जयपुर, हैदराबाद, देहरादून, कोलकाता, बंगलूरू, कोलकाता, पुणे, अजमेर, अमृतसर एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा है।

कानपुर से दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा जारी है। इस साल कोलकाता और बंगलूरू की फ्लाइट शुरू होने पर कई और शहरों के लिए एक स्टापेज वाली कनेक्टिंग फ्लाइट मिलने लगेंगी। - बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें